Home क्रिकेट IPL 2025 में धोनी के खेलने पर CSK ने दिया बड़ा अपडेट,...

IPL 2025 में धोनी के खेलने पर CSK ने दिया बड़ा अपडेट, सुनकर फैंस की बढ़ी चिंता

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार चेन्नई चैंपियन बनी है। लेकिन आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं इसके बाद चेन्नई ने खुद महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

MS Dhoni

Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे सफल टीम मानी जाती है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल के चैंपियन बन चुकी है और चेन्नई को आईपीएल की सबसे सफल टीम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रहा है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार चेन्नई चैंपियन बनी है। लेकिन आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं इसके बाद चेन्नई ने खुद महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

सीएसके के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी के चलने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान देते हुए कहा “हम भी धोनी को CSK टीम में खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है। मैं आपको 31 अक्टूबर से पहले सबकुछ बता दूंगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो खेलेंगे।” चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के इस बयान के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की चिंता बढ़ गई है क्योंकि लगातार धोनी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

खेले हैं 264 आईपीएल मैच

महेंद्र सिंह धोनी साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा बने हुए हैं और अभी तक महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 264 मुकाबले खेले हैं। जहां पर महेंद्र सिंह धोनी ने 5243 रन बनाए हैं। इस समय महेंद्र सिंह धोनी 43 साल के हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे उम्र दराज खिलाड़ी भी हैं जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर संशय बना हुआ है।

Read More-बेटे के टीम से बाहर होने के बाद छलका बाबर आजम के पिता का दर्द, कहा ‘मुझे किसी से शिकायत नहीं…’

Exit mobile version