LPG Price: साल 2023 का पांचवा महीना लग गया है। 1 मई को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है व सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट हुई है। यह गिरावट कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। आज 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में 172 रुपए की कटौती की गई है। वैसे भी देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है सिलेंडर की कीमतों में भी जबर्दस्त उछाल देखने को मिल रही थी।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के जाने ताजा रेट
1 मई से नई दरें लागू कर दी गई है। लेकिन घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट नहीं दर्ज हुई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2132 रुपए का मिलने वाला सिलेंडर अब 1960.50 रुपए का मिलेगा। वहीं दिल्ली में पहले 2028 रुपए का सिलेंडर मिल रहा था,अब यह सिलेंडर 1856.50 रुपए का मिलेगा।
मुंबई में मिलेगा अब इतनी कीमत पर सिलेंडर
कमर्शियल गैस सिलेंडर चेन्नई में 2192.50 रुपए का मिल रहा था और अब 2021.50 रुपए का मिलेगा। वहीं मुंबई में पहले 1980 रुपए का मिल रहा था जो अब घटकर 1808.50 रुपए पर पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दाम में भी 2415 रुपए तक की कटौती की है\
Read More-यूक्रेन नहीं झेल पाया भारतीयों का आक्रोश, तुरंत हटानी पड़ गई काली मां की अभद्र फोटो