Chanakya Niti: कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई सारी बातों का जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य ने स्त्री- पुरुष के वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई सारी अहम बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि अगर अपने शादीशुदा जीवन को खुशहाल रखना चाहते हैं तो पत्नी को भूलकर भी कुछ बातें नहीं बतानी चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी बातें हैं जो पत्नी को भूलकर भी नहीं बताना चाहिए।
दान का ना करें जिक्र
आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी भी पति को अपनी पत्नी को दान के बारे में नहीं बताना चाहिए। जो आपने दान किया है तो उसकी जानकारी पत्नी को नहीं देनी चाहिए। हमेशा गुप्त रूप से दान करना चाहिए।
कमाई की ना दे जानकारी
चाणक्य के अनुसार पति को कभी भी अपनी पत्नी को अपनी पूरी कमाई के बारे में नहीं बताना चाहिए। क्योंकि अगर पत्नी को पता चलेगा तो वहां खर्चे ज्यादा करेगी। अगर उसे पूरी जानकारी नहीं होगी तो वह खर्चों पर नियंत्रण रखेगी।
नहीं बतानी चाहिए अपनी कमजोरी
चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी पुरुष को अपनी पत्नी को भूलकर भी अपनी कमजोरियों के बारे में नहीं बताना चाहिए। पति को हमेशा अपनी पत्नी से अपनी कमजोरियों को छुपा लेना चाहिए।
अपमान के बारे में ना बताएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी भी अपनी पत्नी को अपने अपमान के बारे में नहीं बताना चाहिए। जो आपके साथ घटना घटी है वह अपने तक ही सीमित रखें एक पत्नी कभी भी पति का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाती है और गुस्से में वह कुछ भी कर सकती है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओ और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-Chanakya Niti: घर में इस तरह से किया जाएगा काम , तो खींची चली आएंगी मां लक्ष्मी!