Home एस्ट्रो खुशखबरी! जनवरी में सूर्य, शुक्र सहित बुध का होने जा रहा गोचर,...

खुशखबरी! जनवरी में सूर्य, शुक्र सहित बुध का होने जा रहा गोचर, चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत

त्रिग्रही राजयोग का भी निर्माण होगा। 15 जनवरी 2024 की सुबह 2:54 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को इसका तगड़ा लाभ मिलेगा।

Grah Gochar 2024

January Grah Gochar 2024: नया साल शुरू हो चुका है। साल 2024 के पहले महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। जनवरी 2024 में सूर्य ,बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है। 18 जनवरी 2024 की रात 9:05 पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान त्रिग्रही राजयोग का भी निर्माण होगा। 15 जनवरी 2024 की सुबह 2:54 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को इसका तगड़ा लाभ मिलेगा।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन ग्रहों के गोचर से मेष राशि वालों को तगड़ा लाभ होगा। आय के नए सोर्स बढ़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन के तौर पर लाभ देगा। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है यह महीना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भौतिक सुख सुविधाएं मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा जो उन्नति के लिए लाभदायक होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से लक्ष्य साधने में मदद होगी।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातक को हर तरफ से सफलताएं हासिल होगी। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परीक्षार्थियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा है। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro Tips: भूलकर भी इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान, कंगाल होते नहीं लगेगी देर

Exit mobile version