Shukra Shani Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निश्चित समय पर सभी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 30 साल बाद एक बहुत ही शुभ युति बनने जा रही है। जो कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी। 30 साल बाद यह दो ग्रहों की युति होने जा रही है। दरअसल आपको बता दें शुक्र 2024 में कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं वही शनि 2025 तक कुंभ राशि में ही भ्रमण करेंगे। शनि और शुक्र में मित्रता का भाव है इसी वजह से इन दोनों की युति से कई शुभ योग का निर्माण हो सकता है इन दोनों की युति का प्रभाव इन राशि के जातकों पर बहुत ही अच्छा पड़ने वाला है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और शनि की युति मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगी। इस समय अगर आपके करियर में किसी तरह की बाधा आती है तो इस अवधि में फायदा होगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। अचानक आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशि
यह युति सिंह राशि के सप्तम भाव पर होने जा रही है। इसका मिलना आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। व्यापार में पार्टनर से सतर्क रहें। नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है हालांकि इस दौरान आप करियर में तरक्की करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
यह युति मिथुन राशि में नवम भाव पर बना रही है। पितरों का तर्पण करें तो शुक्र और शनि के मिलन का विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपको विशेष लाभ होगा आपकी किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि में शनि और शुक्र की युति दशम भाव में बन रही है। व्यापारी वर्ग को भी इस समय जबरदस्त मुनाफा होता नजर आ रहा है। परिवार का सुख मिलेगा और छात्रों की मेहनत का शुभ फल मिलेगा। आप विदेश यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। इस दौरान आपको उसमें भी तगड़ा लाभ होने वाला है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-Astro: करियर पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस माह में जन्मे लोग, जाने इनका स्वभाव