Home एस्ट्रो पितृ अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, इन चीजों का करें दान

पितृ अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, इन चीजों का करें दान

पितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है इसीलिए दान पूर्ण करना बहुत ही विशेष माना जा रहा है। ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है जिस जातक के जीवन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।

surya grahan

Surya Grahan ka Dan: पितृ पक्ष समाप्त हो रहे हैं। 2 अक्टूबर 2024 को पितृ अमावस्या है इस दिन पितरों को विदाई दी जाती है। वही पितृ अमावस्या के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना गया है। ग्रहण के बाद स्नान आदि करके दान दिया जाता है। पितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है इसीलिए दान पूर्ण करना बहुत ही विशेष माना जा रहा है। ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है जिस जातक के जीवन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।

भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

आपको बता दें सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात को शुरू होगा और मध्य रात करीब 3 बजे तक चलेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिससे इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा खान के दान पुण्य करना बहुत ही विशेष माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान और दान करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। इस साल सूर्य ग्रहण के बाद कुछ चीजों का दान करना बहुत ही जरूरी माना गया है।

इन चीजों का करें दान

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद घर की साफ सफाई करें उसके बाद स्नान करें और घर को गंगाजल से छिड़कें हैं। उसके बाद दूध, दही ,फल ,गुड, गेहूं, केले, दाल, चना आदि का दान करना बहुत ही विशेष माना गया है। इन चीजों को दान करने से गरीबी दूर हो जाएगी और आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा। धन और वैभव भी मिलेगा। भगवान की विशेष कृपा बनी रहेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-अक्टूबर के महीने में बन रहे ये 4 दुर्लभ संयोग, राजाओं जैसी जिंदगी जीएंगे 3 राशि के लोग

Exit mobile version