Home एस्ट्रो होली पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण? जाने समय और सूतक काल

होली पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण? जाने समय और सूतक काल

ज्योतिष में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को अलग माना जाता है पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निकालने की कोशिश करते हैं इसीलिए चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। चंद्र ग्रहण को बहुत ही अशुभ माना जाता है।

Chandra Grahan

Chandra Grahan 2024: हिंदू धर्म में कोई भी ग्रहण अच्छा नहीं माना जाता है चाहे वह चंद्र ग्रहण हो या फिर सूर्य ग्रहण हो। साल में चार ग्रहण लगते हैं दो चंद्र ग्रहण दो सूर्य ग्रहण होते हैं। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है सूर्य और पृथ्वी चंद्रमा के एक सीधे में आ जाने पर चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है, इससे चंद्रमा अस्पष्ट हो जाता है। वही ज्योतिष में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को अलग माना जाता है पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निकालने की कोशिश करते हैं इसीलिए चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। चंद्र ग्रहण को बहुत ही अशुभ माना जाता है।

होली पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण

इस बार चंद्र ग्रहण होली पर लगने जा रहा है। इससे लोगों के मन में आशंका है कि क्या चंद्र ग्रहण के चलते होली के रंग में भंग पड़ सकता है। दरअसल साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग रहा है। भारतीय समय अनुसार यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:23 से शुरू होगा जो दोपहर 3:02 तक रहेगा। वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, लेकिन यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और भारत में नहीं दिखाई देगा। इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा चंद्र ग्रहण होने के बाद होली पर्व मनाया जाएगा।

इन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक,आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, बेल्जियम, नार्वे, स्विट्जरलैंड और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro Tips: भूलकर भी इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान, कंगाल होते नहीं लगेगी देर

Exit mobile version