Home एस्ट्रो पितृ पक्ष के 15 दिनों में भूलकर भी ना करें ये गलतियां,...

पितृ पक्ष के 15 दिनों में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, मेहनत के बावजूद भी नहीं मिलेगा फल

पितृपक्ष में कुछ ऐसे काम है जो भूलकर भी नहीं किए जाते हैं। पितृपक्ष में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पितृ दोष लगता है।

pitru paksha 2024

Shradh 2024: पितृपक्ष की शुरुआत होने वाली है। इस साल पितृ पक्ष 17 सितंबर 2024 से शुरू होने वाले हैं। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा आदि कर्म किए जाते हैं। इन 15 दिनों के लिए मृत्यु लोक में आए पितरों की छुधा शांति हो और वह संतुष्ट होकर पितृलोक में वापस लौटे इसीलिए श्राद्ध, तर्पण ,पिंडदान आदि अनुष्ठान किए जाते हैं। श्राद्ध पक्ष के 15 दिन पूर्वजों को सम्मान देने के लिए होते हैं। पितृपक्ष में कुछ ऐसे काम है जो भूलकर भी नहीं किए जाते हैं। पितृपक्ष में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पितृ दोष लगता है।

भूलकर भी ना करें पितृपक्ष में ये काम

-पितृपक्ष में कुछ ऐसे काम है जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए। इस समय केवल दान के लिए दी जाने वाली चीज ही खरीदें। पितृ पक्ष में ना तो कोई शुभ आयोजन करें ना ही कपड़े, गहने, फर्नीचर या अन्य सामान खरीदें।

-पित्त पक्ष में तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। मांस मदिरा का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए श्रद्धा के दौरान सफेद तिल, लौकी,मूली,काला नमक, जीरा, मसूर की दाल, चना, सरसों का साग का सेवन भी वर्जित माना गया है।

-श्रद्धा के दौरान बाल भी नहीं कटवाने चाहिए। ना हीं दाढ़ी बनवाना चाहिए बहुत ही अशुभ माना जाता है।

-पितृपक्ष या श्रद्धा के 15 दिनों में कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। पितृ पक्ष में गृह प्रवेश शादी- विवाह, सगाई, मुंडन ने व्यापार की शुरुआत आदि नहीं करना चाहिए। इस समय किए गए यह शुभ काम बहुत ही अशुभ फल देते हैं।

Read More-पत्नियों को करना चाहिए ये उपाय, रातों-रात ही पलटेगी किस्मत

Exit mobile version