Thursday, November 13, 2025

महाशिवरात्रि पर बनेगा बेहद दुर्लभ संयोग, इन 3 राशि वालों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को बहुत ही विशेष त्योहारों में से एक माना जाता है। महाशिवरात्रि पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। यह पर्व मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग भी बन रहा है। इस दिन श्रवण नक्षत्र और परिघ योग का अद्भुत संयोग बनेगा। जिससे इन तीन राशि वालों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहेगी और महाशिवरात्रि से ही इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास होने वाला है इस दिन आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार करने वालों को विशेष मुनाफा प्राप्त होगा। इसके अलावा दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को सैलरी में वृद्धि का शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि

महाशिवरात्रि से सिंह राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे धन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी की तलाश करने वालों को बेहतर नौकरी मिलेगी। व्यापार में आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर कुछ अच्छा उपहार या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।

मिथुन राशि

नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार करने वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। धन से जुड़ी कोई बड़ी योजना कामयाब हो सकती है। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अपनी रणनीतियों से चर्चा में रहेंगे। इस राशि के जातकों को नौकरी से जुड़े कार्य में विशेष लाभ होगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-राहु की दशा और महादशा के ये अचूक उपाय बना सकते हैं आपको धनवान!

Hot this week

Exit mobile version