Home राजनीति ‘भारतीय सेना को नहीं रोका गया होता तो Pok हमारा होता…’ संजय...

‘भारतीय सेना को नहीं रोका गया होता तो Pok हमारा होता…’ संजय सिंह का बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारत पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा कि अगर भारतीय सेना को रोक न गया होता तो Pok हमारा होता।

Sanjay Singh

Sanjay Singh: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने दोनों से तनाव कम करने की अपील की थी। जिससे दोनों देशों ने सहमति जताते हुए सीजफायर का ऐलान कर दिया। वही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारत पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा कि अगर भारतीय सेना को रोक न गया होता तो Pok हमारा होता।

संजय सिंह का बड़ा दावा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि,’140 करोड़ हिंदुस्तानियों के मन में सवाल है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यवहार के बंद करने की धमकी पर राष्ट्र के सम्मान से समझौता कर लिया? पहलगाम में आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा तो सभी ने कहा कि घुसकर मारो हम सब साथ हैं। पीओके को ले लेना और बलूचिस्तान को अलग कर देना यह देश की भावना थी। भारतीय सेना को अगर रोक नहीं होता तो पीओके हमारा होता और बलूचिस्तान अलग होता। साथ ही पाकिस्तान में 21 आतंकी ठिकाने तबाह होते हैं।

क्या पीएम उस पाकिस्तान पर विश्वास कर रहे हैं?-संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि सेना ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान आतंकियों के साथ खड़ा था पाक सेना जो आतंकी मारे गए उनके साथ खड़े थे। क्या पीएम मोदी उसे पाकिस्तान पर विश्वास कर रहे हैं? भारतीय सेवा के जवान अपने साथियों की शहादत का जवाब दे रहे थे, पीओके को जब वापस लिया जा सकता था और बचाले स्थान को अलग किया जा सकता था। पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति की मध्यस्था के बीच सीजफायर का समझौता किया। पीएम पाकिस्तान पर विश्वास कर रहे हैं वो चार आतंकी कहां हैं। जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ा।”

Read More-भारत-पाक तनाव पर बात कर रहे थे DGMO, फिर विराट कोहली के संन्यास पर बोली ये बात

Exit mobile version