Home राजनीति मुख्यमंत्री योगी के मां के निधन पर भावुक हुए BJP अध्यक्ष नितिन...

मुख्यमंत्री योगी के मां के निधन पर भावुक हुए BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, कहा- ‘माँ का साया जीवन का…’ 

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में पंचूर गांव में निधन हो गया। पीएम मोदी ने की बात, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जताया दुख।

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक घर पर आखिरी सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री के परिवार और करीबियों में गहरे शोक की लहर दौड़ गई है। गांव से लेकर परिवार के सदस्यों तक हर कोई इस दुखद घड़ी से बेहद दुखी है। जानकारी सामने आई है कि जिस समय सावित्री देवी का निधन हुआ, उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त थे। वह युवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस आयोजन में युवाओं को टैबलेट बांट रहे थे।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। नितिन नवीन ने कहा कि मां का साया जीवन का बड़ा संबल होता है और उनके जाने का दुख शब्दों में बयां नहीं हो सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पीएम मोदी ने की सीएम योगी से बात, जताई गहरी संवेदना

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन की जानकारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को सांत्वना दी और उनकी मां के निधन पर अपना गहरा दुख व शोक व्यक्त किया। इस मुश्किल समय में शीर्ष नेतृत्व की ओर से मिली संवेदनाओं के बीच परिवार को ढांढस बंधाया गया।

Read More-योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर नेताओं ने जताया दुख, पंकज चौधरी से धामी तक ने दी श्रद्धांजलि

Exit mobile version