Home राजनीति राम लाल के दर्शन से पहले हाउस अरेस्ट होने पर कांग्रेस नेता...

राम लाल के दर्शन से पहले हाउस अरेस्ट होने पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा ‘चोरी नहीं रोक सके तो हिंदू को…’

राम मंदिर दर्शन से पहले कांग्रेस नेता अजय राय को हाउस अरेस्ट किया गया। अयोध्या में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं।

कांग्रेस नेता Ajay Rai

अयोध्या में राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं और मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है।

होटल से लेकर गेस्ट हाउस तक नजरबंदी

अजय राय ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके साथ आए नेताओं को रात से ही एक होटल में हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। उनका कहना है कि वे पहले से अयोध्या इसलिए पहुंचे थे क्योंकि उन्हें अंदेशा था कि सरकार उन्हें रोक सकती है। उन्होंने दावा किया कि सोमवार देर रात उन्हें पुलिस ने जबरन आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रखा। अजय राय के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक दबाव में की गई है और उन्हें रामलला के दर्शन से रोका जा रहा है।

चढ़ावा चोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय राय ने कहा कि राम मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर चढ़ावा चोरी और जमीन घोटाले जैसे आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर ये सवाल उठ रहे हैं, वे सरकार से जुड़े हैं और उन्हें बचाया जा रहा है। अजय राय ने यह भी कहा कि वे राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि धार्मिक आस्था के तहत रामलला के दर्शन के लिए गए थे।

किशोरी लाल और भाजपा का पलटवार

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल ने भी आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें दर्शन करने से रोका, जबकि वे केवल पूजा के उद्देश्य से अयोध्या आए थे। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी जैसे मामलों को रोकने में सरकार असफल रही है, लेकिन श्रद्धालुओं को मंदिर जाने से रोका जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का उद्देश्य धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक है और वे केवल विवाद खड़ा करना चाहते हैं।

Read More-मुहर्रम जुलूस में सामूहिक जहर कांड की साजिश कैसे बनी? फैयाज 40 किलो जहर मंगवाकर करने वाला था खौफनाक कांड

 

Exit mobile version