Home बिजनेस शेयर बाजार में मचा हड़कंप! सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूटा, आखिर...

शेयर बाजार में मचा हड़कंप! सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूटा, आखिर किस फैसले से बिगड़ा माहौल?

शेयर बाजार में 24 सितंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूटा और वित्तीय शेयरों की मार्केट कैप में 1.12 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। जानें वजह।

Stock Market

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 24 सितंबर को जोरदार गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,200 अंकों से ज्यादा नीचे चला गया, जबकि निफ्टी में भी तेज गिरावट रही। बाजार में बिकवाली का दबाव खासतौर पर वित्तीय और बीमा से जुड़े शेयरों में दिखाई दिया। 12 प्रमुख वित्तीय शेयरों की कुल मार्केट वैल्यू में करीब 1.12 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। बाजार में इस दबाव के पीछे वैश्विक कारणों के साथ बीमा नियामक IRDAI के नए प्रस्ताव को भी एक अहम वजह माना जा रहा है।

IRDAI के प्रस्ताव ने बीमा शेयरों में बढ़ाई चिंता

बीमा नियामक IRDAI ने ‘Recalibrating Economics of Insurance Distribution’ नाम से एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इसमें बीमा कंपनियों के खर्च, कमीशन और वितरण व्यवस्था में बदलाव का प्रस्ताव है। नियामक ने कमीशन को उत्पाद, कारोबार के प्रकार, वितरण चैनल और बिक्री में लगने वाली मेहनत के आधार पर तय करने की बात कही है। साथ ही बीमा वेबसाइटों पर ग्राहकों को भ्रमित करने वाले ‘डार्क पैटर्न’ पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। इन बदलावों से बीमा कंपनियों, बैंकों और ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म की कमाई पर असर पड़ने की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

12 वित्तीय शेयरों की वैल्यू में 1.12 लाख करोड़ की कमी

IRDAI के प्रस्ताव के बाद बीमा और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक 12 वित्तीय शेयरों की कुल मार्केट कैप में करीब 1.12 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। बीमा कंपनियों और बीमा वितरण कारोबार से जुड़े शेयरों पर इसका खास असर दिखाई दिया। PB Fintech, HDFC Life, SBI Life और अन्य संबंधित कंपनियों के शेयर दबाव में रहे। हालांकि बाजार की गिरावट सिर्फ IRDAI के प्रस्ताव तक सीमित नहीं थी। ऊंची वैश्विक बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी भारतीय बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव डाला।

Read More-शूटिंग के दौरान सेट पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि फर्श पर गिर पड़े मशहूर अभिनेता? देख उड़ जाएंगे होश!

 

Exit mobile version