टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
सैमसन और अभिषेक की दमदार बल्लेबाजी
फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पावर प्ले में ही टीम इंडिया ने 90 से ज्यादा रन बना दिए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 24 रन जोड़ दिए, जिससे भारत का स्कोर 255 तक पहुंच गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखर गई न्यूजीलैंड
256 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे और टीम धीरे-धीरे मैच से बाहर होती चली गई। अंत में पूरी टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत ने फाइनल मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया।
एक जीत से बने तीन ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट में तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। भारत अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है। इसके अलावा भारत अब तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई है। इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने 2024 के बाद 2026 में फिर से ट्रॉफी जीतकर अपने खिताब का सफल बचाव भी किया। इससे पहले कोई भी टीम लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी।
Read more-टॉस से पहले ही खुला बड़ा राज! फाइनल में भारत की प्लेइंग 11 लीक, चौंकाने वाला नाम शामिल