Home खेल क्रिकेट जगत के सिक्सर किंग बने Rohit Sharma, तोड़ा क्रिस गेल का...

क्रिकेट जगत के सिक्सर किंग बने Rohit Sharma, तोड़ा क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा आज पूरी दुनिया के सिक्सर किंग बन गए हैं।

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में माना जाता है। रोहित शर्मा इस समय भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से वर्ल्ड कप 2023 खेल रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में आज भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से हुआ है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा आज पूरी दुनिया के सिक्सर किंग बन गए हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के लगाकर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन रोहित शर्मा ने आज बांग्लादेश के खिलाफ इस कोटक बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल के इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा ने विश्व क्रिकेट में 554 छक्के पूरे कर लिए हैं।

लगाई वर्ल्ड कप 2023 की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बहुत ही घातक बल्लेबाजी की है और मैदान पर आते ही रोहित शर्मा ने कई लंबे शॉट लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच 30 गेंद में अपना अर्द्ध शतक पूरा किया है। इसके साथ रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कुशल मेंडिस ने 25 गेंद में अर्धशतक लगाकर वर्ल्ड कप 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है।

Read More-Ind vs Afg मैच में इन दो खिलाडियों रहेगी फैंस की नजर, विवाद के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे विराट और नवीन

Exit mobile version