Home राजनीति वाराणसी में पीएम मोदी के दौरे से पहले सियासी भूचाल, अजय राय...

वाराणसी में पीएम मोदी के दौरे से पहले सियासी भूचाल, अजय राय हाउस अरेस्ट! क्या रुक पाएगा विरोध?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का विरोध करने का ऐलान किया था, यूपी पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन।

Varanasi

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ विरोध करने की घोषणा की थी। इसके तुरंत बाद यूपी पुलिस एक्शन में आई और लखनऊ स्थित उनके आवास पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है।

वाराणसी व आसपास के जिलों में कांग्रेसियों पर शिकंजा

सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ अजय राय ही नहीं बल्कि वाराणसी और आसपास के जिलों में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को भी नजरबंद किया गया है। लखनऊ से वाराणसी आने वाले सभी रास्तों और टोल प्लाज़ा पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। ताकि कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोका जा सके और पीएम मोदी के दौरे में कोई रुकावट न आए।

कांग्रेस ने जताई कड़ी नाराजगी

उधर, कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर नाराज़गी जताई है और इसे लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की कोशिश बताया है। पार्टी का कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है। अब सभी की नज़रें पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर टिकी हैं, क्योंकि यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

Read more-धनबाद में जर्जर बिल्डिंग की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Exit mobile version