Home राजनीति ‘बापू तुम्हें दोबारा आना होगा’, प्रतिमा के आगे महात्मा गांधी से बात...

‘बापू तुम्हें दोबारा आना होगा’, प्रतिमा के आगे महात्मा गांधी से बात करते दिखे कांग्रेस नेता,देखे Video

इस वीडियो में वह गांधी की प्रतिमा से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में इरशादुल्लाह गांधी के प्रतिमा से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि महात्मा गांधी आपको दोबारा आना होगा।

Mahatma Gandhi

Mahatma Gandhi Jayanti 2023: आज 2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती मनाई गई है। सोशल मीडिया पर गांधी जयंती से जुड़े कई सारे वीडियो सामने आए हैं। हालांकि इसी बीच प्रयागराज से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में वह गांधी की प्रतिमा से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में इरशादुल्लाह गांधी के प्रतिमा से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि महात्मा गांधी आपको दोबारा आना होगा।

कांग्रेस नेता का वीडियो हो रहा वायरल

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला का जो वीडियो सामने आया है वह थोड़ा अजीब लग रहा है। एक दिन पहले कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से बात की और उन्होंने कहा कि,’महात्मा गांधी जी आपको दोबारा आना होगा। दुनिया दुनिया और भारत को आपके प्रेम सद्भावना और शांति के संदेश की जरूरत है।शांति दूत बनकर आने से नफरत माहौल खत्म करना होगा और अमन चैन कायम होगा।’ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला इससे पहले भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रह चुके हैं।

आजम खान को लेकर जारी किया था पोस्टर

कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने आजम खान का एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें प्रियंका गांधी और प्रमोद कृष्णम आजम खान के साथ दिखाई दे रहे थे। कांग्रेस नेताओं के साथ आजम खान का पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने लिखा था कि, “कांग्रेस में लिए आपका स्वागत है।” कांग्रेस नेता का पोस्टर जारी होते ही सियासत में भूचाल गया था।

Read More-होते- होते टला ट्रेन हादसा, ऐन वक्त पर पटरी पर दिखे पत्थर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान

Exit mobile version